{"_id":"6606f786395c78d48607de34","slug":"vehicle-hits-canter-carrying-animals-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पशुओं को लेकर जा रहे कैंटर में वाहन ने मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पशुओं को लेकर जा रहे कैंटर में वाहन ने मारी टक्कर, चार घायल
Fri, 29 Mar 2024 10:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:47 PM IST
सार
हापुड़ के गांव पलवाला के कुछ लोग एक कैंटर में पशुओं को लेकर फिरोजाबाद के गांव पचौखरा जा रहे थे। आगरा-अलीगढ़ बाईपास के पास इगलास चौराहा पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पशुओं से लदे वाहन में टक्कर मार दी। जिससे कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ के बाईपास पर 29 मार्च सुबह पशुओं से लदे एक वाहन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हापुड़ जिले के गांव पलवाला के कुछ लोग एक कैंटर में पशुओं को लेकर 29 मार्च की सुबह फिरोजाबाद के गांव पचौखरा जा रहे थे। आगरा-अलीगढ़ बाईपास के पास इगलास चौराहा पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पशुओं से लदे वाहन में टक्कर मार दी। कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। कैंटर सवार अर्जुन, नजीम, इमरान और इरफान निवासी हापुड़ घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन