फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vehicle fitness center not operational in Hathras

Hathras News: दो सौ वाहन स्वामियों को फिटनेस सेंटर चालू होने का इंतजार, चार करोड़ बना सेंटर नहीं हो सका चालू

Sat, 17 Jan 2026 12:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 12:35 PM IST
सार

एक जनवरी से जनपद में मैन्युअली फिटनेस किए जाने की व्यवस्था को नियमानुसार बंद कर दिया गया है। जिससे परेशान होकर 16 जनवरी तक करीब 100 वाहन स्वामियों ने ही मजबूरी में अन्य जनपदों से अपने वाहनों की फिटनेस कराई है।

विज्ञापन
Vehicle fitness center not operational in Hathras
वाहन फिटनस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस जिले के 200 वाहन स्वामी निजी फिटनेस सेंटर के चालू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में हर माह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस कराई जाती है, लेकिन स्थानीय फिटनेस सेंटर अभी तक शुरू न होने के कारण वाहन स्वामियों को पड़ोसी जनपदों तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लगभग 18 महीने में चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह फिटनेस सेंटर मुरसान रोड पर दर्शना गांव के पास है। इसके संचालन को लेकर शासन से अब तक हरी झंडी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


बता दें कि एक जनवरी से जनपद में मैन्युअली फिटनेस किए जाने की व्यवस्था को नियमानुसार बंद कर दिया गया है। जिससे परेशान होकर 16 जनवरी तक करीब 100 वाहन स्वामियों ने ही मजबूरी में अन्य जनपदों से अपने वाहनों की फिटनेस कराई है। वाहन स्वामियों का कहना है कि यदि जिले में फिटनेस सेंटर शुरू हो जाए तो समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्हें दूसरे जनपदों तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं संबंधित विभाग शासन से शीघ्र अनुमति मिलने की उम्मीद जता रहा है।

विज्ञापन

शहर के सभी ट्रांसपोर्टर बेसब्री से फिटनेस सेंटर चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। 60-70 वाहनों की फिटनेस नहीं हुई है। अगर ये चालू हो जाए तो बड़ा आराम मिलेगा।-अमित बंसल, ट्रांसपोर्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिलने से परेशान हैं। सिर्फ फिटनेस कराने के लिए टूंडला तक जाना हरेक व्यक्ति के लिए मुमकिन नहीं है। वाहनों बाहर नहीं भेजा जा पा रहे हैं।-राहुल गुप्ता, ट्रांसपोर्टर।

हमने इसके समाधान के लिए शासन को पत्र लिखा है, इसके निस्तारण की कोशिश की जा रही है।जल्द ही फिटनेस सेंटर को संचालित किया जाएगा।-राहुल शर्मा, आरआई एआरटीओ कार्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed