Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   VDOs mobilized against the FIR and staged a sit-in.

Hathras News: प्राथमिकी के विरोध में वीडीओ लामबंद, दिया धरना

Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
VDOs mobilized against the FIR and staged a sit-in.
सादाबाद ब्लाॅक परिसर में धरना-प्रदर्शन करते वीडीओ व पंचायत सचिव। संवाद  - फोटो : Samvad
सादाबाद। पंचायत सचिव संत कुमार और पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेशपाल सिंह के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने से ग्राम विकास अधिकारियों में आक्रोश है। इसके विरोध में ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संयुक्त बैनर तले बुधवार को सादाबाद ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जिलेभर से पहुंचे वीडीओ व पंचायत सचिवों ने एकजुट होकर कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र ने कहा कि मामले की जांच में शिकायत झूठी पाई गई है। उनके अनुसार, गोशाला में केवल एक गाय का उपचार चल रहा था। इसके बावजूद उनके साथी ग्राम पंचायत सचिव संत कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गोशाला में अनियमितता हुई थी तो इसके लिए जिम्मेदार पूरी गोशाला समिति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। केवल एक-दो कर्मचारियों को निशाना बनाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आंदोलन को पशुधन प्रसार अधिकारियों, ग्राम प्रधानों और बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। धरने में विश्वमित्र, मुकेश पचौरी, ऋषि शर्मा, ईश्वरचंद्र, देवेंद्र गौतम, अजय शर्मा, अजीत चौधरी, दिनेश यादव, शशिकांत सिंह, विदेश शर्मा, पूजा चौधरी, रवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed