फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Use seat belt, do not drive a vehicle after drinking alcohol

सीट बेल्ट का करें प्रयोग, शराब पीकर न चलाएं गाड़ी

Sun, 20 Oct 2019 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Use seat belt, do not drive a vehicle after drinking alcohol
सीट बेल्ट का करें प्रयोग, शराब पीकर न चलाएं गाड़ी
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उदेश्य से दूसरे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को कलक्ट्रेट से बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का शुभारंभ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम, सीओ सिटी रामशब्द यादव, यातायात प्रभारी शौर्य कुमार ने फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर किया।
रैली कलैक्ट्रेट से ओढ़पुरा, मुरसान गेट होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर समाप्त हुई। जहां चालक/परिचालकों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने कहा बाइक चलाते समय हेलेमट जरूर लगाए। यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने घरों तक सुरक्षित पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगले माह फिर से तीसरे सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन होगा। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने कहा कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रैली में जनपद के विभिन्न मोटर वाहन डीलरों के कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। एआरटीओ प्रशासन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एनसीसी हाथरस के लेफ्टिनेंट गोपाल प्रसाद, रणधीर सिंह, हवलदार धर्मेंद्र सिंह, हवलदार राजकुमार सिंह, यतीश कुमार नगायच, ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा, शरद माहेश्वरी, रोडवेज स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह, पप्पू प्रकाश, धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार भारती, सत्यप्रकाश, अमित कुमार सिंह, लकी शर्मा, अमित कुमार सिंह, सचिन, अशोक, विशाल, बब्बी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed