{"_id":"63ed392c46bc7c904808cd84","slug":"urs-begins-at-hasan-shah-bilalis-dargah-with-chadarposhi-sasni-news-c-2-1-ali1021-45671-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चादरपोशी के साथ हसन शाह बिलाली की दरगाह पर उर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चादरपोशी के साथ हसन शाह बिलाली की दरगाह पर उर्स शुरू
Thu, 16 Feb 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
उर्स की शुरुआत पर चादरपोशी करने जाते अकीदतमंद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
आशानगर स्थित ख्वाजा सूफी हाफिज अलाउद्दीन हसन शाह बिलाली की दरगाह पर चार दिवसीय 27वां सालाना उर्स सरकारी चादर की चादरपोशी के साथ शुरू हो गया। इसमें अकीदतमंदों ने मुल्क और कौम की सलामती की दुआ मांगी।
बुधवार को चार बजे सभी मुरीद और अकीदतमंद पैदल ही सरकारी चादर को सिर पर रखकर बाबा की दरगाह पहुंचे जहां मिलाद-ए-शरीफ के बाद बाबा की चादरपोशी की गई।
उर्स को बुलंदी पर ले जाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बाहर से आए जायरीनों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। ठंडे एवं मीठे जल की भी प्याऊ भी लगाई लगी है।
रात को कव्वाल उस्मान जलाल हसन एंड पार्टी ने मुशायरा और कव्वालियों का आयोजन किया। मौके पर उर्स इंजामिया कमेटी के सदर डॉ. इरफान हसन बिलाली, कल्लू मास्टर, शम्स टेलर, शाहिद, पप्पू भाई, इकबाल, इशरत अली आदि थे।