फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   uproar with team going to remove enchrochment

जुर्माने की कार्रवाई पर अतिक्रमण हटाने गई टीम से धक्का-मुक्की, हंगामा

Sat, 12 Dec 2020 10:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
uproar with team going to remove enchrochment
नगर पंचायत कर्मी व दुकानदार के बीच होती तनातनी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित की गई टीम ने नगर पंचायत के कर्मियों के साथ शनिवार को सादाबाद के मुख्य बाजार में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जुर्माना वसूलने की कार्रवाई से गांधी पार्क के निकट कुछ कर्मचारियों और दुकानदारों में तनातनी और धक्का मुक्की हो गई। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई के दौरान भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया।
गौरतलब हो कि एसडीएम राजेश कुमार ने नगर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें कोतवाली के कस्बा इंचार्ज के अलावा लेखपाल और स्वच्छता निरीक्षक शामिल हैं। टीम नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई कर रही थी। जुर्माने की कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने यह आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया कि टीम द्वारा कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

हर बार यह अभियान सिर्फ गणेश द्वार से लेकर सब्जी मंडी तक ही चलाया जाता है। कुछ दुकान पर अतिक्रमण मिलने के बाद भी कार्रवाई तक नहीं की जाती। टीम जब गांधी पार्क से आगे स्थित दुकानों पर पहुंची तो वहां कुछ दुकानदारों से टीम में शामिल नगर पंचायत कर्मियों से नोकझोंक हो गई। इस दौरान जमकर धक्का मुक्की और तनातनी भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत कराया। इधर, जुर्माने की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ दुकानदारों ने टीम को देखते ही अपने तख्त आदि को मौके से उठाकर छिपा दिया। फलों की ढकेल वाले भी गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 लोगों से वसूला 5200 रुपये जुर्माना
जुर्माने की कार्रवाई से बाजार में खलबली मची रही। टीम में स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र चौहान, लेखपाल महावीर सिंह के अलावा पुलिस कर्मी व नगर पंचायत कर्मी शामिल थे। स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र चौहान ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले 32 लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इनसे 5200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। एक समान रूप से कार्रवाई की गई है। जुर्माने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम से अभद्रता भी की है।

मुख्य बाजार में जुर्माने की कार्रवाई के दौरान होता हंगामा।

मुख्य बाजार में जुर्माने की कार्रवाई के दौरान होता हंगामा। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed