फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uproar over woman's death one month after delivery

Hathras News: प्रसव के एक माह बाद महिला की मौत पर हंगामा

Thu, 21 Sep 2023 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 21 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death one month after delivery
महिला की मौत के बाद कोतवाली में खड़े परिजन और ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव मथुरापुर में 24 वर्षीय महिला की प्रसव के एक महीने बाद संक्रमण फैलने से बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने एक अप्रशिक्षित चिकित्सक पर गलत तरीके से उपचार करने का आरोप लगाते हुए उसके नर्सिंग होम के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




मृतका के पति अमित कुमार उर्फ मनोज कुमार ने कोतवाली में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 13 अगस्त को उन्होंने अपनी पत्नी पूनम देवी को कस्बा हसायन के शिवशक्ति हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी के बेटा पैदा हुआ। 17 अगस्त को उनकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी दे ददी गई।
विज्ञापन




21 अगस्त को फिर से पूनम देवी की तबीयत बिगड़ी तो उनको को उपचार के लिए इसी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। अस्पताल संचालक द्वारा कई दिनों तक पूनम देवी का उपचार किया जाता रहा। ऑपरेशन के कारण शरीर में पस पड़ने से पूनम को संक्रमण होने लगा। उन्होंने चिकित्सक को इसकी जानकारी दी तो वह हालत में सुधार होने का आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन





अमित ने बताया कि जैसे ही उनकी पत्नी की हालत ज्यादा बिगड़ी तो यह अप्रशिक्षत चिकित्सक उनकी पत्नी को अपनी गाड़ी से लेकर उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था। रास्ते में उनकी पत्नी की मौत हो गई। जब उन्होंने और अन्य परिजनों ने चिकित्सक से इसे लेकर कहासुनी की तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए उन्हें गाड़ी से बाहर निकालकर भगा दिया। मृतका के ससुरालीजनों ने ग्राम मथुरापुर के प्रधान को इसकी जानकारी दी और उनके साथ कोतवाली पहुंचे।




मृतका के परिजन शव को लेकर अस्पताल के बाहर पहुंचकर विलाप करने लगे और आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। वहां हंगामा शुरू हो गया। थानाध्यक्ष धीरज गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने मृतका के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed