फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uproar over information about distribution of candidate's money

Hathras News: प्रत्याशी के रुपये बांटने की सूचना पर हंगामा, नोकझोंक, खाद्य सामग्री बरामद, तीन लोग हिरासत में

Mon, 08 May 2023 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 10:19 PM IST
सार

श्री वासुदेव विद्या मंदिर में एक संगठन का कार्यक्रम चल रहा था। प्रशासन को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए रुपये बांटे जाने की सूचना दी गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन
Uproar over information about distribution of candidate's money
सादाबाद के विद्यालय में पकड़े गए बिस्किट और पानी की बोतल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सादाबाद कस्बे की सुभाष गली स्थित वासुदेव विद्या मंदिर में सोमवार की शाम को एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा रुपये बांटने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। स्कूल के अंदर और बाहर कई घंटे तक हंगामा चला। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सचल दल, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौके पर जमे रहे। पुलिस तीन लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। मौके से पुलिस ने कुछ खाद्य सामग्री बरामद की है। इस दौरान भाजपा नेताओं की कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


सादाबाद के एक विद्यालय के अंदर पड़े शराब के क्वाटर
विज्ञापन


श्री वासुदेव विद्या मंदिर में एक संगठन का कार्यक्रम चल रहा था। प्रशासन को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए रुपये बांटे जाने की सूचना दी गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। स्कूल में तहसील के निकट स्थित कॉलोनी और वासुदेव विद्या मंदिर के निकट रहने वाले लोग जमा थे। रुपये बांटे जाने की सूचना पर तत्काल सचल दल प्रभारी योगेंद्र सिंह, एसडीएम संजय कुमार, सीओ गोपाल सिंह व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। स्कूल पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी व उनके समर्थकों को समझाते पुलिसकर्मी

भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस के कई कार्यकर्ता स्कूल के बाहर जमा हो गए। स्कूल के अंदर कार्यक्रम में शामिल लोगों को इकट्ठा कर लिया गया। पुलिस-प्रशासन और सचल दल ने स्कूल के कक्ष से खाद्य सामग्री बरामद की। तीन लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर नारेबाजी भी की। 

सादाबाद के एक विद्यालय के अंदर पड़े शराब के क्वाटर 10

सूचना थी कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा कार्यक्रम की आड़ में वोटरों को रुपये बांटे जा रहे थे, लेकिन मौके से कोई नकदी नहीं बरामद हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, सीओ गोपाल सिंह, सचल दल प्रभारी आदि ने काफी देर तक इस संबंध में पूछताछ की। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस सूचना को लेकर आक्रोश था। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। एसडीएम का कहना है कि मौके पर नमकीन, बिस्किट और पानी की बोतल बरामद हुई हैं। उड़न दस्ता प्रभारी इस मामले में मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed