{"_id":"674781864085399e2f0f975a","slug":"uproar-on-kupa-road-over-replacement-of-dilapidated-power-line-hathras-news-c-56-1-sali1016-123275-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जर्जर विद्युत लाइन बदलने पर कूपा रोड पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जर्जर विद्युत लाइन बदलने पर कूपा रोड पर हुआ हंगामा
Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
जर्जर विद्युत लाइन और खंभे को बदलने के कार्य के दौरान बुधवार को कूपा रोड पर हंगामा हो गया। यहां एक उपभोक्ता की विद्युत कर्मचारियों से जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय बिजलीघर के कर्मचारी भी पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, नगर के कूपा रोड पर एल एंड टी द्वारा जर्जर हो चुके पोल व लाइन को बदलने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को इस दौरान एक उपभोक्ता जर्जर लाइन बदलने का विरोध करने लगा। इस कारण कार्य काफी देर तक रुका रहा। यहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। उपभोक्ता का कहना था कि लाइन को अन्य स्थान से निकाल दिया जाए। सूचना अवर अभियंता अजय कुमार को दी गई, जिसके बाद स्थानीय बिजलीघर के कर्मचारी पहुंच गए और मामले को शांत कराया। तार बदले जाने के दौरान कूपा रोड की बिजली कई घंटे तक गुल रही।