{"_id":"6702836dbe846dd1d901e49d","slug":"uproar-by-placing-dead-body-in-front-of-police-post-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पुलिस चौकी के सामने शव रखकर हंगामा, बेसमेंट में मिट्टी खिसकने से गई थी मजदूर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पुलिस चौकी के सामने शव रखकर हंगामा, बेसमेंट में मिट्टी खिसकने से गई थी मजदूर की जान
Sun, 06 Oct 2024 06:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:03 PM IST
सार
गोपीगंज के एक मकान में बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। शाम को अचानक मिट्टी खिसक गई। मिट्टी खिसकने से बेसमेंट में काम कर रहा मजदूर छोटू मलबे में दब गया। बागला अस्पताल में चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने रोड पर शव रखकर जाम लगाते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपीगंज में मकान के बेसमेंट की मिट्टी खिसकने से मजदूर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने 6 अक्टूबर देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 45 मिनट तक जाम व हंगामे की स्थिति बनी रही। जिससे अलीगढ़-आगरा राजमार्ग का यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
6 अक्टूबर को गोपीगंज के एक मकान में बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। शाम को अचानक मिट्टी खिसक गई। मिट्टी खिसकने से बेसमेंट में काम कर रहा मजदूर छोटू पुत्र जवाहर सिंह निवासी अईयापुर मलबे में दब गया। क्षेत्रीय लोग व साथी छोटू को निकालकर अचेत अवस्था में बागला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजन मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर शव को लेकर आगरा रोड पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां शव को चौकी सामने आगरा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि मुआवजा व उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने करीब 45 मिनट समझाने के बाद जाम को खुलवाया। इस बीच अलीगढ़-आगरा राजमार्ग का यातायात बाधित रहा। छोटू शादीशुदा था। उसकी मौत के बाद पत्नी का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि परिजनों को समझा दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने जाम नहीं लगाया था। परिजन मौत से गुस्से में थे।