फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uproar among councilors over bringing bike to police station

Hathras News: बाइक थाने लाने पर सभासदों का हंगामा

Sun, 10 Dec 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 10 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar among councilors over bringing bike to police station
तिलहर थाने पर सभासद और व्यापारी नेताओं से बातचीत करते इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह और एसडीएम अं
तिलहर। बाजार में गश्त के दौरान सभासद के पति और व्यापारी नेता की दुकान के पास से टूटी नंबर प्लेट लगी बाइक पुलिस थाने ले आई। नाराज सभासदों ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर हंगामा काटा।
विज्ञापन



शुक्रवार देर शाम पुलिस मुख्य बाजार में गश्त कर रही थी। इस दौरान इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह सभासद के पति व व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू की दुकान के पास पहुंचे। वहां टूटी नंबर प्लेट की बाइक खड़ी थी। इस पर बाइक वे थाने उठवा लाए। इस पर हितेश ने प्लेट ऑनलाइन मंगाए जाने की रसीद पुलिस को दिखाई लेकिन इंस्पेक्टर ने बाइक नहीं छोड़ी। शनिवार को हितेश अन्य सभासदों एवं व्यापारी नेताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने हंगामा काटते हुए कहा कि पुलिस सभासदों की बात नहीं सुनती है। उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने उन्हें समझाकर शांत किया और उनकी बाइक भी वापस करवा दी। इस दौरान सभासद संदीप रस्तोगी, अभिषेक सिंह, संजीव गुप्ता, सौरभ गुप्ता रवि, परविंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed