{"_id":"628363716d13f7538e2ded2c","slug":"up-hathras-man-died-in-police-custody-kotwal-and-four-other-cops-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस की लापरवाही: हिरासत में घायल शख्स की मौत, कोतवाल सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस की लापरवाही: हिरासत में घायल शख्स की मौत, कोतवाल सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
Tue, 17 May 2022 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 17 May 2022 02:27 PM IST
सार
मृतक राजकुमार आरएसएस कार्यकर्ता था, उसके परिजनों ने दूसरे पक्ष पर पुलिस से सांठगांठ कर राजकुमार की हत्या का आरोप लगाया है। दोपहर को डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने भी यहां आकर पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
मृतक राजकुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हाथरस के थाना चंदपा पुलिस द्वारा मारपीट और फायरिंग के एक मामले में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक आरएसएस कार्यकर्ता था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदपा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में सोमवार की रात्रि में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई थी। इसमें राजकुमार घायल हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस उसे रात्रि में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर आई और वहां से वापस लौट गई। मंगलवार की सुबह राजकुमार की तबीयत एकाएक बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए पुलिस फिर जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
वहां उपचार के बाद पुलिस उसे फिर वापस थाने ले गई लेकिन फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई और पुलिस उसे फिर जिला अस्पताल ले गई। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।
मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर पुलिस से सांठगांठ कर राजकुमार की हत्या का आरोप लगाया है। दोपहर को डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने भी यहां आकर पूरे मामले की जानकारी की।