फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board: Last chance for correction in the details of the candidates

यूपी बोर्ड : परीक्षार्थियों के विवरण में संशोधन के लिए अंतिम मौका

Tue, 08 Apr 2025 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Last chance for correction in the details of the candidates
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में संशोधन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम मौका दिया है। सात से नौ अप्रैल तक विद्यालयों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर परीक्षार्थियों का विवरण संशोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन

जारी आदेश में डीआईओएस संतप्रकाश ने कहा है कि यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में यदि विषय, वर्ग, नाम, माता या पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो आदि का संशोधन शेष है तो परिषद की वेबसाइट पर लॉगइन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैन्युअल को डाउनलोड कर लें। इसके बाद अपेक्षित संशोधन अंकित और कर सत्यापित कर डीआईओएस कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त कर विद्यालय द्वारा वेबसाइट पर पुन: लॉगइन कर समस्त आवश्यक साक्ष्य व प्रपत्रों को अपलोड किया जाए। इसके लिए सात से नौ अप्रैल तक शाम तक वेबसाइट क्रियाशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed