{"_id":"691998ba5ded475fe70fd212","slug":"up-board-high-school-inter-model-paper-uploaded-online-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: हाईस्कूल-इंटर के मॉडल पेपर ऑनलाइन अपलोड, परीक्षा की तैयारी करना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: हाईस्कूल-इंटर के मॉडल पेपर ऑनलाइन अपलोड, परीक्षा की तैयारी करना होगा आसान
Sun, 16 Nov 2025 02:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:56 PM IST
सार
मॉडल पेपर छात्रों को प्रश्न-पत्र के पैटर्न, अंकों के विभाजन, प्रश्नों की संरचना और समय प्रबंधन को समझने में बड़ी सहायता प्रदान करते हैं। छात्र मॉडल पेपर हल कर अपनी कमजोरियों का विश्लेषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 42 हजार परीक्षार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। बोर्ड की ओर से सभी विषयों के मॉडल पेपर ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं, जिससे छात्रों की तैयारी और आसान हो गई है।
विज्ञापन
शिक्षकों के अनुसार मॉडल पेपर छात्रों को प्रश्न-पत्र के पैटर्न, अंकों के विभाजन, प्रश्नों की संरचना और समय प्रबंधन को समझने में बड़ी सहायता प्रदान करते हैं। छात्र मॉडल पेपर हल कर अपनी कमजोरियों का विश्लेषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि मॉडल पेपरों का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा पैटर्न से परिचित कराना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। बोर्ड स्तर की परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास को सबसे कारगर तरीका बताया गया है।गाैर हो कि परीक्षा से पूर्व माॅडल पेपर मिलने से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भी बड़ी राहत मिल रही है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर हाईस्कूल और इंटर के मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं, या यहां लिंक पर क्लिक कर भी मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं...
विज्ञापन
हाईस्कूल-इंटर के मॉडल पेपर