{"_id":"63ed3abfaa2e1c4ef50490a4","slug":"up-board-51091-students-will-appear-in-100-centers-hathras-news-c-2-1-45505-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 100 केंद्रों पर 51091 छात्र देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 100 केंद्रों पर 51091 छात्र देंगे परीक्षा
Thu, 16 Feb 2023 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
एक परीक्षा केन्द्र के बाहर सिटिंग प्लान की लिस्ट देखने को लगी छात्राओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। जिले के 100 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 51091 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान चार जोनल, 22 सेक्टर, 100 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व चार सचल दल केंद्र पर तैनात रहेंगे।
परीक्षा को सुचितापूर्ण व नकलविहीन कराए जाने के पूरे इंतजाम जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने किए हैं। हाईस्कूल के विद्यार्थी सुबह की पाली में पहला पेपर हिंदी व प्रारंभिक हिंदी का देंगे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थी सैन्य विज्ञान की परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
डीआईओएस डॉ. रीतू गोयल ने बताया कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल होती मिली तो केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। पेपर में उसी विषय के शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। सामूहिक नकल की स्थिति में आजीवन डिबार की संस्तुति की जाएगी। ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षक के पास पहचान पत्र होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि देहात के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तरपुस्तिका पहुंचने में देरी पर होगी कार्रवाई
यदि परीक्षा केंद्र की ओर से संकलन केंद्र पर उत्तरपुस्तिकाएं देरी से जमा कराई जाती हैं और संकलन केंद्र यह लिखकर देता है तो उस केंद्र के भी खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेज दी जाएगी। इसके लिए संबंधित परीक्षा केंद्र के संचालक जिम्मेदार होंगे।
ये हैं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
अंगूरी देवी इंटर कॉलेज वैरीसला, श्रीमती भूरी देवी इंटर कॉलेज खेमगढ़ी, नवाब सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज गढ़ी हरिया हाथरस, जगन्नाथ प्रसाद गंगा देवी इंटर कॉलेज चंदपा, स्वर्गीय लालाराम इंटर कॉलेज माधुरी अगसौली, अर्जुन सिंह इंटर कॉलेज नगला नन्दराम असरोई, चौधरी घनश्याम सिंह चारग इंटर कॉलेज नगला-हरनाम ऐदलपुर, राजपाल सिंह इंटर कॉलेज कपसिया हाथरस, अंशुल गांधी चरन मेमोरियल उमावि ऐंहन, श्री मुन्नी लाल पचौरी इंटर कॉलेज सराय जरेरा सिकंदराराऊ, श्री शिवचरन लाल इंटर कॉलेज अर्जुनपुर हाथरस, किरन देवी उमावि बौनई हाथरस।
आंकड़े पर एक नजर
कुल परीक्षा केंद्र- 100
संवेदनशील- 38
अतिसंवेदनशील- 11
केंद्र व्यवस्थापक- 100 वाह्यीय केंद्र व्यवस्थापक 100
जोनल मजिस्ट्रेट- 04
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 22
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 100
सचल दल- 04
कुल परीक्षार्थी- 51091। हाईस्कूल- 26708 (16044 छात्र और 10664 छात्राएं), इंटरमीडिएट- 24386 (15060 छात्र और 9326 छात्राएं)
डीआईओएस ने उड़नदस्तों को दिए निर्देश
डीआईओएस ने परीक्षाओं के लिए बनाए गए सचल दल के साथ बैठक की। जिसमें डीआईओएस रीतू गोयल ने उड़नदस्ता में शामिल अधिकारियों को 12 बिंदुओं का प्रारूप सौंपा। उन्होंने कहा कि इस प्रारूप पर परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी भरनी है। उन्होंने नकलविहीन परीक्षा कराए जाने पर जोर दिया।