फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unsettling the tractor in the drain, the death of the young man

असंतुलित होकर ट्रैक्टर नाले में पलटा, युवक की मौत

Sun, 14 Jul 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Unsettling the tractor in the drain, the death of the young man
असंतुलित होकर ट्रैक्टर नाले में पलटा, युवक की मौत
विज्ञापन

जलेसर रोड पर मारूति वैन ने बाइक को रोंदा, तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर नाले में पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं अन्य कई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए।
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी नीरज (21 वर्ष) पुत्र किशोरी लाल ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करने के लिए जा रहा था। उसके खेत नाले की पटरी के किनारे ही हैं। बताते हैं कि जब ट्रैक्टर नाले की किनारे से होकर गुजर रहा था कि तभी अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। दुर्घटना में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहां यह दृश्य देख काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में उसे परिजन व अन्य लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन रोते-बिलखते हुए शव को वहां से ले गए। देर रात तक मृतक के घर पर कोहराम मचा था। वहीं जलेसर रोड पर गढ़ी जैनी के निकट एक मारूति वैन की चपेट में आकर धर्मपाल, रुस्तम, बच्चन सिंह निवासीगण मोहनपुर जलेसर घायल हो गए। यह तीनों बाइक पर सवार थे। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed