{"_id":"5d9cd93a8ebc3e017768bdaa","slug":"unknown-vehicle-hit-bike-bike-driver-dies-sasni-news-ali215671766","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी , बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी , बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
वाहन से कुचलकर बाइक चालक की मौत
मृतक की पत्नी घायल, आगरा-अलीगढ़ एनएच पर मंगलायतन के सामने हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जैन तीर्थधाम मंगलायतन के सामने किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी चालक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। शव और क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पुत्र राहुल ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
करीब सात बजे मंगलवार की सुबह राजेश चौहान पुत्र जय सिंह चौहान मूल निवासी अभयपुरा थाना अमांपुर जनपद एटा हाल निवासी गली नंबर सात गूलर रोड अलीगढ़ अपनी पत्नी शशी चौहान को साथ लेकर बाइक द्वारा अलीगढ़ से हाथरस की ओर जा रहे थे। एनएच 93 पर मंगलायतन के सामने जैसे ही वह पहुंचे, वैसे ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शशी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र राहुल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की है।