फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   University has extended the date for the re-exam

रि-एग्जाम वालों के लिए विश्वविद्यालय ने बढाई तिथि

Mon, 09 Sep 2019 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
University has extended the date for the re-exam
रि-एग्जाम वालों के लिए विश्वविद्यालय ने बढाई तिथि
विज्ञापन

लेट फीस के साथ री एग्जाम के लिए 14 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी
30 सितंबर से 03 अक्तूबर तक होनी है रि एग्जाम वालों की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। रि-एग्जाम के लिए आवेदन करने से छूटे विद्यार्थी अब 14 सितंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किया है। वहीं 30 सितंबर से 03 अक्तूबर के बीच परीक्षा कराए जाने की बात कही है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के स्नातक और स्नातकोत्तर वाले काफी विद्यार्थी पिछले दिनों रि-एग्जाम के लिए ऑन लाइन आवेदन करने से रह गए थे, ऐसे विद्यार्थियों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय ने रि-एग्जाम के लिए आवेदन करने की तिथि आठ सितंबर से 14 सितंबर तक कर दी है। इस के लिए मुख्य परीक्षा-2019 की पुन:परीक्षा/बैक पेपर/अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने के लिए स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के अलावा स्नातक स्तर के ऐसे अभ्यर्थी जो सत्र 2014-15 से सत्र 2018-19 तक अपने क्वालीफाइंग पेपर शारीरिक शिक्षा, राष्ट्र गौरव, पर्यावरण अध्ययन को उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं, वे अपना परीक्षा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर प्रथम/द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण/अनुत्तीण अभ्यर्थी किसी एक प्रश्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2018 की मुख्य परीक्षा में यूएफएम (नकल) में आरोपित ऐसे छात्र-छात्रा जो वर्ष 2019 मुख्य परीक्षा में भूतपूर्व छात्र के रूप में शामिल हो चुके हैं, को छोड़ कर शेष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जो इस पुन: परीक्षा के लिए अर्ह (बेलिड) हैं। रि-एग्जाम के आवेदन की फीस एक हजार रुपये है, लेकिन अब इसके साथ विद्यार्थी को 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी देते हुए बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मेजर आरके दीक्षित ने बताया कि जो विद्यार्थी पुन: परीक्षा के लिए आवेदन करने से रह गए हैं। वह 14 सितंबर तक लेट फीस के साथ ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने भी अपनी वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed