Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On the fourth day of Diwali, the air quality remained toxic, with the AQI crossing 572.

Hathras News: दिवाली के चौथे दिन भी हवा जहरीली, एक्यूआई 572 के पार

Fri, 13 Nov 2026 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 13 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day of Diwali, the air quality remained toxic, with the AQI crossing 572.
इस तरह रहा एक्यूआई का ग्राफ। स्रोत : वेबसाइट - फोटो : Website
हाथरस। दिवाली के चार दिन बाद भी जिले की हवा से प्रदूषण का जहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की शाम होते ही अचानक धुंध छा गई। शाम करीब साढ़े सात बजे हाथरस का अधिकतम एक्यूआई 572 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से अति गंभीर है।
विज्ञापन

दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब बदलते मौसम और गिरते तापमान के साथ सतह पर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम में ठंडक बढ़ने और हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण वायुमंडल में मौजूद धूल और बारूद के सूक्ष्म कण ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। नतीजतन, बृहस्पतिवार शाम ढलते ही शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और बाहरी क्षेत्रों में धुंध छा गई और लोगों को सांस लेने में भारीपन व आंखों में जलन का अहसास होने लगा।
विज्ञापन


24 घंटे में यूं बिगड़ती गई हवा की सेहत

-11 नवंबर रात 8 बजे से 12 नवंबर रात 8 बजे तक पर नजर डालें तो जिले की हवा पूरे समय खतरनाक स्तर पर ही बनी रही।

-न्यूनतम स्तर भी रहा चिंताजनक : पिछले 24 घंटों में सबसे कम एक्यूआई 11 नवंबर की रात 8:01 बजे 373 दर्ज किया गया, जो सामान्य से कई गुना अधिक है।
-सुबह के समय भी बढ़ा प्रदूषण : 12 नवंबर की सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे के बीच भी हवा में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा रहा और एक्यूआई 500 के आंकड़े को पार कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दोपहर में मामूली राहत, शाम को फिर विस्फोट : दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच धूप निकलने पर एक्यूआई कुछ घटकर 400 के आसपास आया, लेकिन शाम 6:30 बजे के बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी शुरू हुई और 7:31 बजे यह अपने उच्चतम स्तर 572 पर जा पहुंचा।


चिकित्सकों की सलाह-बरतें विशेष सावधानी
बागला जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सूर्य प्रकाश का कहना है कि शाम और सुबह के समय धुंध के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर टहलने से बचें, घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed