फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Union Minister of State for Social Justice and Empowerment Ramdas Athwale reached Hathras

Hathras Stampede: केंद्रीय मंत्री आठवले पहुंचे हाथरस, बोले- मृतक के परिवार में एक सदस्य को मिले सरकारी नौकरी

Tue, 09 Jul 2024 08:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 08:46 PM IST
सार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिले। उन्होंने मृतकों के परिजनों से कहा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे। 

विज्ञापन
Union Minister of State for Social Justice and Empowerment Ramdas Athwale reached Hathras
मृतकों के परिजनों से मिलते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ हादसे के तीन मृतकों के परिजनों से 9 जुलाई को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने नवीपुर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचकर मुलाकात की। मंत्री ने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। बाबा नारायण साकार हरि की संपत्ति से भी मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की।

विज्ञापन

विज्ञापन

मोहल्ला नवीपुर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने मृतक आशा देवी, मुन्नी देवी व ओमवती के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने तीनों परिवारों के सदस्यों से उनकी स्थिति जानी। घटना पर दुख प्रकट किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा अन्य योजनाओं का लाभ आप ले सकते हैं। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने के लिए वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने पीड़ित परिवारों से कहा कि रोजगार के अच्छे साधन के लिए मुद्रा लोन व अन्य योजनाओं से मदद ले सकते हैं। जो थोड़े-बहुत पढ़े-लिखे हैं, वह इसके लिए आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed