फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Underpass will be built on the railway crossing of Sikandrarau-Etah road.

Hathras News: सिकंदराराऊ-एटा मार्ग की रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा अंडरपास

Tue, 29 Apr 2025 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 29 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Underpass will be built on the railway crossing of Sikandrarau-Etah road.
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड की मानव सहित रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर इन पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इस क्रम में सिकंदराराऊ-एटा मार्ग स्थित फाटक संख्या 270सी पर रेलवे सात करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास बनवाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में इस रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर फाटक बंद होने पर वाहन चालकों को तब तक इंतजार करना पड़ता है, जब तक फाटक नहीं खुल जाता। इस कारण अक्सर इस क्रॉसिंग पर जाम के हालात बने रहते हैं। इस समस्या से वाहन चालकों को निजात दिलाने के लिए यहां अंडरपास का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। यहां ठेका कंपनी द्वारा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अंडरपास पास को टिन शेड से कवर किया जाएगा, ताकि बारिश होने पर इसमें पानी न भर सके। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed