फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unchahar and Mahananda Express canceled due to fog, passengers upset

Hathras News: कोहरे से रद्द हुईं ऊंचाहार व महानंदा एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Unchahar and Mahananda Express canceled due to fog, passengers upset
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निरस्त ट्रेनों की पूछताछ केंद्र पर जानकारी करते यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके चलते अब यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी होने पर यात्रियों को हाथरस जंक्शन स्टेशन से बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन





हाथरस जंक्शन स्टेशन पर लंबी दूरी की दो ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमें दिल्ली से अलीपुरद्वार जंक्शन जाने वाली 15484 महानंदा एक्सप्रेस के फेरों में कमी गई है। अब ये ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चल रही है। शुक्रवार को इस ट्रेन के रद होने से कानपुर, प्रयागराज होते हुए अलीपुरद्वार जंक्शन तक जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन




प्रयागराज से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस भी दो माह के लिए रद कर दी गई है। इसके चलते हाथरस से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







हमें चंडीगढ़ जाना था। हाथरस से एकमात्र ट्रेन ही चंडीगढ़ जाती है। अब वह निरस्त दिखा रही है, इसलिए अब वापस लौटेंगे और कल किसी दूसरी ट्रेन या बस आदि से रवाना होंगे।

-मोनू कुमार, यात्री









दिल्ली जाने के लिए शाम के समय एक ही ट्रेन है। अब इस ट्रेन को रद कर दिया है। यह ट्रेन कभी चलेगी, कभी नहीं चलेगी। इस तरह नहीं होना चाहिए। सीधे तौर पर रद हो या संचालन किया जाना चाहिए।
-राजू कुमार, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed