{"_id":"652567b1571f97c54404539a","slug":"two-youths-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-vehicle-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बाइक से आगरा जा रहे दोस्तों को वाहन ने रोंदा, दोनों की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बाइक से आगरा जा रहे दोस्तों को वाहन ने रोंदा, दोनों की हुई दर्दनाक मौत
Tue, 10 Oct 2023 08:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 08:33 PM IST
सार
दोनों दोस्त दोपहर तीन बजे बाइक से आगरा के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक बरौस टोल प्लाजा के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों दोस्त घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
मृतक अर्जुन और हरिओम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद के आगरा-हाथरस मार्ग पर 10 अक्तूबर की सुबह पौने चार बजे बरौस टोल प्लाजा के समीप एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
सहपऊ क्षेत्र के गांव थरौरा निवासी 22 वर्षीय हरिओम उर्फ गब्बर अपने दोस्त 21 वर्षीय अर्जुन निवासी वासबित्ता के साथ बाइक से आगरा जा रहा था। हरिओम आगरा में रहकर हलवाई की दुकान पर काम करता था, जबकि अर्जुन वहीं पर पंचर जोड़ने का काम करता था। दोनों दोस्त दोपहर तीन बजे बाइक से आगरा के लिए निकले थे।
विज्ञापन
जैसे ही उनकी बाइक बरौस टोल प्लाजा के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों दोस्त घायल होकर गिर पड़े। हाईवे एंबुलेंस ने उनको हाथरस के बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाइक के नंबर के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया गया। आनन-फानन परिजन हाथरस पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए।
विज्ञापन