{"_id":"63e68bc9d7cafa7b870ad75f","slug":"two-watchmen-died-an-accident-hathras-news-c-2-1-42094-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सड़क पार कर रहे दो चौकीदारों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सड़क पार कर रहे दो चौकीदारों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा
Fri, 10 Feb 2023 11:54 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र में एनएच-93 के बाईपास रोड पर मीतई के निकट शुक्रवार की देर शाम सड़क पार कर रहे दो चौकीदारों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही उनमें एक वृद्ध चौकीदार की मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय दूसरे चौकीदार ने भी दम तोड़ दिया। लोगों के मुताबिक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों चौकीदार घर जा रहे थे।
चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी 60 वर्षीय सुभाष भारद्वाज और 45 वर्षीय संजय चौहान पुत्र राजवीर सिंह बाईपास रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर चौकीदारी करते थे। चौकीदारी करने के बाद शुक्रवार शाम दोनों चौकीदार पैदल घर लौट रहे थे। एनएच-93 के बाईपास रोड को पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही वृद्ध सुभाष की मौत हो गई। हादसे देखकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने संजय को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही संजय ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखते ही देखते पोस्टमार्टम हाउस मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि मृतकों के परिवार में आज कोई शादी थी, इसीलिए वह बाईपास से शादी में शामिल होने के लिए घर जा रहे थे।