फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two trains remained canceled on Kagsanj-Mathura track

Hathras City Station: कागसंज-मथुरा ट्रैक पर दो ट्रेनें रहीं निरस्त, परेशान रहे यात्री

Mon, 24 Jun 2024 11:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 11:20 PM IST
सार

हाथरस सिटी स्टेशन से सुबह करीब छह बजे मथुरा होते हुए अछनेरा जाने वाली 05347 पैसेंजर को निरस्त रही। वहीं दोपहर करीब एक बजे कासगंज से जाने वाली 05348 पैसेंजर भी निरस्त रही।

विज्ञापन
Two trains remained canceled on Kagsanj-Mathura track
ट्रेन निरस्त होने के चलते हाथरस सिटी स्टेशन से वापिस लौटते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली दो ट्रेनें को मारहरा-कासगंज स्टेशन के बीच पुल का निर्माण के कारण 24 जून को निरस्त कर दिया गये। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ा। 

विज्ञापन


24 जून को हाथरस सिटी स्टेशन से सुबह करीब छह बजे मथुरा होते हुए अछनेरा जाने वाली 05347 पैसेंजर को निरस्त रही। वहीं दोपहर करीब एक बजे कासगंज से जाने वाली 05348 पैसेंजर भी निरस्त रही। इन दोनों ट्रेनों से हर रोज यात्रा करने वाले करीब 1400 यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर पहुंचे सैंकड़ों यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। कुछ यात्री कई घंटों के इंतजार के बाद दूसरी ट्रेन से गंतव्य को रवाना हुए। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हुई जो मथुरा व कागसंज से आगे की यात्रा भी करते हैं। 
विज्ञापन


अब 27 जून को भी निरस्त रहेंगी दोनों ट्रेन
मथुरा-कासगंज के बीच दोनों ट्रेन 27 जून को भी निरस्त रहेंगी। यह दोनों ट्रेनें हाथरस सिटी स्टेशन के लिए काफी अहम है। सभी यात्रियों को दोनों दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस डिपो ने चलाईं चार अतरिक्त बसें  

ट्रेन के निरस्त होने की वजह से चार अतरिक्त बसों का संचालन मथुरा-कासगंज के लिए किया। इसमें सुबह दो बसें मथुरा के लिए रवाना की गईं। दोपहर को दो बसें कासगंज के लिए भेजी गईं।  

मथुरा जाने के लिए हाथरस सिटी स्टेशन पर आई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रेन निरस्त है। अब बस या टेंपो से मथुरा जाना पड़ेगा। -ऊषा देवी, निवासी नवीपुर, हाथरस। 
रोज रात को हाथरस आता हूं, रात की ड्यिूटी कर सुबह गांव के लिए ट्रेन से जाता हूं। अब टेंपो से अधिक रुपये खर्च होंगे।-अजीत कुमार, निवासी गांव बाड़ी, सिकंदराराऊ।  
मुझे नहीं मालूम था कि आज ट्रेन निरस्त है। मालूम होता तो हाथरस स्टेशन पर नहीं पहुंचता। अब यहां से भी वापस जाना पड़ रहा है। -हरिओम निवासी गांव कचौरा, सिकंदराराऊ। 
सुबह शहर आया था। सोचा कि दोपहर वाली ट्रेन से पुरदिलनगर लौट जाऊंगा, लेकिन यहां पता चला कि ट्रेन निरस्त है। अब बस से जाऊंगा।-पूरन सिंह, निवासी पुरदिलनगर।   
मारहरा से कासगंज के बीच पुल के निर्माण को लेकर कासगंज-मथुरा खंड की दो ट्रेन निरस्त रही हैं। इसके बारे में पहले से ही जानकारी दे दी गई थी।-राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed