{"_id":"641ddb01e636bfe2a80f15c3","slug":"two-sides-fight-over-land-dispute-woman-injured-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सरसों ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में महिला घायल, पहले से था जमीनी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सरसों ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में महिला घायल, पहले से था जमीनी विवाद
Fri, 24 Mar 2023 10:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:46 PM IST
सार
गांव अहवरनपुर निवासी एक व्यक्ति और गांव नगला भूरा निवासी एक व्यक्ति का जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को नगला भूरा निवासी व्यक्ति का भाई अहवरनपुर गया। जहां दूसरे पक्ष के साथ उसकी मारपीट हो गई। मारपीट में रीना देवी पत्नी विपिन कुमार निवासी गांव अहवरनपुर घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल महिला को ले जाते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहवरनपुर में जमीनी विवाद के साथ सरसों ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गांव अहवरनपुर निवासी एक व्यक्ति और गांव नगला भूरा निवासी एक व्यक्ति का जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को नगला भूरा निवासी व्यक्ति का भाई अहवरनपुर गया। जहां दूसरे पक्ष के साथ उसकी मारपीट हो गई। मारपीट में रीना देवी पत्नी विपिन कुमार निवासी गांव अहवरनपुर घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल महिला के उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। आरोप है कि शाम को नगला भूरा निवासी कुछ लोग खेत पर गए, जहां थ्रेसर से सरसों निकाली जा रही थी। सरसों को ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में दुबारा मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को शांति भंग में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन