{"_id":"65b542d6a96ce71f8f0a4174","slug":"two-real-brothers-dushkarm-a-teenage-girl-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किशोरी से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म, 24 घंटे के अंदर दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किशोरी से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म, 24 घंटे के अंदर दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sat, 27 Jan 2024 11:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:22 PM IST
सार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाईयों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी को गांव के ही दो सगे भाइयों ने एक निजी विद्यालय में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने देर शाम घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
27 जनवरी को घटना की जांच करने पुलिस अधीक्षक हाथरस, सीओ सादाबाद और कोतवाली प्रभारी चंदपा किशोरी के गांव पहुंचे। पुलिस ने किशोरी और दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के पिता ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। सीओ सादाबाद ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चिकित्सीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है।