फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two people died and two injured in a collision between two bikers

Hathras Road Accident: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो हुए घायल

Mon, 25 Mar 2024 09:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 09:06 PM IST
सार

दो बाइक पर सवार होकर चार लोग जा रहे थे। दोनों बाइक आपस में भिड़ गईं। हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। होली पर हादसे से मातम छा गया।

विज्ञापन
Two people died and two injured in a collision between two bikers
हादसे की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरेली-कासगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। जिसमे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट को देख मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


लोगों ने तत्काल इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पवन और देवेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बाइक सवार संदीप और मानवेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक व घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

मृतक पवन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के बरेली-कासगंज मार्ग पर लोटस एनक्लेव के निकट 25 मार्च को दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। हादसे में बाइक चालक पवन पुत्र बाबू सिंह निवासी गांव मानमोह थाना हाथरस जंक्शन और दूसरी बाइक चालक देवेश पुत्र रामसिंह निवासी हुल्का मौहल्ला कोतवाली नगर जिला कासगंज की मौत हो गई। वही अलग-अलग बाइक पर सवार संदीप पुत्र दीपचंद निवासी हुल्का मोहल्ला कासगंज और मानवेंद्र पुत्र भूदेव सिंह निवासी मानमोह थाना हाथरस जंक्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। दोनों युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। होली का त्योहार मातम में बदला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed