{"_id":"6646228415e05bb89804e40c","slug":"two-parties-clash-over-old-rivalry-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट और पथराव, फायरिंग में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट और पथराव, फायरिंग में चार घायल
Thu, 16 May 2024 08:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 08:43 PM IST
सार
गांव पत्ती गढ़ी निवासी युवकों का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शाम को गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास उन लोगों विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पथराव हुआ और फायरिंग हो गई। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पत्ती गढ़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास 16 मई को पुरानी रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
गांव पत्ती गढ़ी निवासी युवकों का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शाम को गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास उन लोगों विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पथराव हुआ और फायरिंग हो गई। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
मारपीट में उदय राणा, विजय उर्फ छोटे राणा पुत्रगण महीपाल सिंह निवासी पत्ती सावंत, शुभम अग्रवाल पुत्र मनोहर लाल निवासी हनुमान गली व विशाल पुत्र अवधेश निवासी गिजरौली घायल हो गए। पथराव और फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। झगड़े को शांत कराया। पुलिस ने चारों घायलों का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग होने की सूचना मिली थी, मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।-गोपाल सिंह, सीओ, सादाबाद।