फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two new buses arrived at the depot, the way for passengers will be smooth

Hathras News: डिपो में आई दो नई बसें, यात्रियों की राह होगी सुगम

Sat, 08 Apr 2023 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two new buses arrived at the depot, the way for passengers will be smooth
हाथरस डिपो में अब धीरे धीरे पुरानी बसों की नीलामी के साथ नई बसों के आने की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को हाथरस डिपो को दो नई बसें और मिल गई। हालांकि अभी इन बसों के संचालन की कार्य योजना तैयार नहीं हुई है। डिपो स्तर पर अधिकारी इनकम को बढ़ाने व यात्रियों को राहत देने के लिए रूट चार्ट आदि तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शहरों में बसों से लगने वाले जाम को देखते हुए शासन स्तर से बसें बाइपास से गुजारने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निगम के आला अफसर यह कह रहे है कि यदि जिला प्रशासन चाहेगा तो बसें अंदर से गुजारी जाएगी। ताकि की समस्या न हो। इस यात्रियों को लिए दिक्कतें बढ़ने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि हाथरस से हर रोज काफी यात्री आगरा व अलीगढ़ की दूरी तय करते हैं। ज्यादात्तर बसें बाइपास से गंतव्य की दूरी तय करती है। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बसों के चलते शहरों में लगने वाले जाम को देखते हुए निगम स्तर से ज्यादात्तर बसें बाइपास से गुजारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही आरएम व एआरएम को बसों से लगने वाले जाम की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। वहीं अलीगढ़ रीजन के अधिकारी यह कह रहे हैं कि यदि जाम निजात दिलाने में जिला प्रशासन का सहयोग होगा तो बसें शहर के अंदर से गुजरेंगी। अलीगढ़ रीजन के आरएम ने पूरे रीजन की बसों को हाथरस शहर के अंदर से गुजारने के लिए कहा है। ताकि यात्रियों को राहत मिले। इस मामले में आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना हे कि जिन जगह पर बसों से जाम लगता है। वहां बाइपास से गुजारने के लिए कहा गया है। अब जिला प्रशासन चाहेगा बसें वहां से गुजरेंगी। वैसे अलीगढ़ रीजन के हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा की बसों को शहर के अंदर से गुजारने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed