{"_id":"641f2810f97f39095e0c2598","slug":"two-names-from-hathras-in-bjp-up-state-executive-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में हाथरस से दो नाम, दिनेश शर्मा-ब्रज बहादुर लिस्ट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में हाथरस से दो नाम, दिनेश शर्मा-ब्रज बहादुर लिस्ट में
Sat, 25 Mar 2023 10:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:27 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में हाथरस के गांव अहवरनपुर निवासी दिनेश कुमार शर्मा और हाथरस के अलावा कासंगज में रहने वाले ब्रज बहादुर रखा गया है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 45 पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है। इस कार्यकारिणी में हाथरस जनपद से दो भाजपाईयों को पदाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
हाथरस के गांव अहवरनपुर निवासी दिनेश कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भी वह इसी पद पर तैनात थे। वहीं ब्रज बहादुर को भी प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह हाथरस के अलावा कासंगज में भी रहते हैं। इसे लेकर यहां के लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन