{"_id":"5f3bdee68ebc3e3ca30dfdbe","slug":"two-more-infected-from-corona-virus-in-sasni-sasni-news-ali241435014","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय कालोनी में दो और निकले कोरोना पॉजीटिव,पुलिस ने कराई बैरीकेंटिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय कालोनी में दो और निकले कोरोना पॉजीटिव,पुलिस ने कराई बैरीकेंटिग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को संजय कॉलोनी में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को मुरसान के कोविड एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। वहीं, परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला विष्णुपुरी, मोहल्ला अग्रवाल, रेलवे रोड बजरिया पारस सिनेमा एवं नानऊ रोड में पहले से ही कोरोना संक्रमित लोग पाए गए है। इस कारण शहर का अधिकांश इलाका हॉट स्पॉट घोषित है। शनिवार को कस्बा से सटी संजय कालोनी की एक ही गली में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मंगलवार को इसी कॉलोनी में एक 38 वर्षीय और दूसरा आठ वर्षीय मासूम कोराना संक्रमित पाए गए है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने की है। प्रशासन ने संजय कॉलोनी में बैरिकेडिंग कर आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, कॉलोनी को सैनिटाइज नहीं करा जो लोगों में चर्चा का विषय है।