{"_id":"67b78dc0db6bd669db087dae","slug":"two-medical-stores-running-without-license-raided-operations-stopped-hathras-news-c-56-1-hts1002-127383-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना लाइसेंस चल रहे दो मेडिकल स्टोर पर छापा, संचालन कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना लाइसेंस चल रहे दो मेडिकल स्टोर पर छापा, संचालन कराया बंद
विज्ञापन
सिकंदराराऊ क्षेत्र के जलेसर रोड पर भेंकुरी क्रॉसिंग के निकट बिना लाइसेंस संचालित दो मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने दवाओं को सीज कर दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन बंद करा दिया। संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
औषधि विभाग को शिकायत मिली थी कि भेंकुरी क्रॉसिंग के निकट उदय मेडिकल स्टोर और तृप्ति मेडिकल स्टोर का संचालन बिना लाइसेंस के हो रहा है। बृहस्पतिवार को औषधि विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अलीगढ़ ऐजाज अहमद के नेतृत्व में टीम ने दोनों मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
तृप्ति मेडिकल स्टोर का संचालन सिकंदराराऊ के गांव भेंकुरी निवासी प्रेमपाल सिंह द्वारा किया जा रहा था। वह मेडिकल स्टोर का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इस स्टोर पर 40 हजार की कीमत की दवाएं सीज की गईं।
विज्ञापन
वहीं, उदय मेडिकल स्टोर का संचालन भेंकुरी निवासी नराई द्वारा किया जा रहा था। यहां 1.05 लाख की कीमत की दवाएं सीज की गईं। दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन बंद करा दिया। छापा मारने वाली टीम में अलीगढ़ के औषधि निरीक्षक दीपक कुमार लोधी और हाथरस के औषधि निरीक्षक राजुकमार शर्मा शामिल थे।
वर्जन-
बिना लाइसेंस चल रहे दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन बंद कराया गया है। स्टोर पर मौजूद दवाएं सीज कर दी गई हैं। दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। दोनों संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
- राजकुमार शर्मा, औषधि निरीक्षक, हाथरस।