{"_id":"5fe8d9b78ebc3e3d56435ce5","slug":"two-man-injured-in-road-accident-hathras-news-ali252224333","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
शनिवार की देर रात को लाड़पुर निवासी गजेंद्र शहर से मजदूरी करके घर लौट रहा था। जैसे ही गजेंद्र गंगचोली के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहीं रात को ही दूसरा हादसा हाथरस जंक्शन के निकट गांव रामपुर पर हुआ। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से जीशान पुत्र इलियास निवासी सिकंदरपुर फिरोजाबाद घायल हो गया। इसे भी लोगों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।