{"_id":"5ec429f88ebc3e90955a778a","slug":"two-lack-quintol-wheat-sold-on-centre-hathras-news-ali234068786","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख क्विंटल गेहूं पहुंचा क्रय केंद्रों पर, अभी 35 प्रतिशत हुई है खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख क्विंटल गेहूं पहुंचा क्रय केंद्रों पर, अभी 35 प्रतिशत हुई है खरीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के 54 क्रय केंद्रों पर अब तक दो लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इसी के साथ 35% खरीद हो चुकी है। मंगलवार को जिले में डेढ़ सौ बोरो की गांठ आई है। जिनको सभी क्रय केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है। इससे केंद्र प्रभारियों ने राहत की सांस ली है। माना जा रहा है अब गेहूं खरीद में रफ्तार आएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले को शासन से 57900 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। गेहूं खरीद की शुरुआत में बोरों की कमी रही। इस कारण गेहूं खरीद बहुत धीमी गति से चली। जिले भर क्रय केंद्रों पर अब तक दो लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। लक्ष्य के सापेक्ष 35% खरीद हुई है। मंगलवार को हाथरस में अलीगढ़ से 100 व एटा से पचास बोरो की गांठ आई। जिनको केंद्र पर पहुंचा दिया गया है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है अब तक दो लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। मंगलवार को अलीगढ़ एटा से डेढ़ सौ बोरो की गांठ आई है। जिनको केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है। अब केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद में आसानी होगी ।