फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two inter-district thieves arrested

Hathras: अंतर जनपदीय दो चोर गिरफ्तार, ऑटो पार्ट्स की दुकान में की थी चोरी, दोनों अलीगढ़ के रहने वाले

Sat, 09 Aug 2025 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 11:06 PM IST
सार

एक-दो अगस्त की रात थाना हाथरस गेट स्थित गांधी तिराहे के पास से ऑटोपार्ट्स की दुकान से चोरी की थी। चोरी से प्राप्त रुपयों को आपस में बराबर-बराबर बांट लिया था।

विज्ञापन
Two inter-district thieves arrested
अंतर जनपदीय दो चोर गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस एवं एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अंतर जनपदीय चोरों को किंदौली पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, सब्बल एवं प्लास आदि सामान बरामद किया है। दोनों शातिर चोर अलीगढ़ के निवासी हैं। 

विज्ञापन


बता दें बीती 7 अगस्त को आगरा रोड श्याम कुंज के रहने वाले कृष्ण मुरारी अग्निहोत्री ने थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि उनकी गांधी तिराहे पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। एक अगस्त को गल्ले में नकद रुपये व आधार कार्ड रखे थे। अज्ञात चोर उसकी दुकान से नकदी व आधार कार्ड आदि चोरी कर ले गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस चोरी का खुलासा कर दिया है।  
विज्ञापन


पुलिस ने दो चोरों को किंदौली पुल के निकट से दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम धर्मेंद्र निवासी गूलर रोड पेट्रोल पंप के पास थाना देहली गेट जिला अलीगढ़ एवं प्रदीप उर्फ सोनू निवासी सूर्य विहार काॅलोनी कावेरी वाटिका के पास थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ हाॅल निवासी ज्वालापुरी पुलिस चौकी थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ बताया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह ने हाथरस, अलीगढ़ आदि जनपदों में चोरी की घटनाएं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दो अगस्त की रात थाना हाथरस गेट स्थित गांधी तिराहे के पास से ऑटोपार्ट्स की दुकान से चोरी की थी। चोरी से प्राप्त रुपयों को आपस में बराबर-बराबर बांट लिया था। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। इनके विरुद्ध चोरी, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed