{"_id":"6aa706318ef18a1dc804ff04","slug":"screening-of-40-households-hathras-news-c-56-1-hts1004-154096-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुरसंडा में स्वाइन फ्लू मिलने के बाद 40 घरों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुरसंडा में स्वाइन फ्लू मिलने के बाद 40 घरों की स्क्रीनिंग
Mon, 14 Sep 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। विभाग की टीम ने गांव में 40 से अधिक घरों की स्क्रीनिंग की है।
शनिवार को कुरसंडा निवासी प्रीति (23 वर्ष) में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि हुई थी। उनका उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति में सुधार है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को गांव में सर्वे अभियान चलाया। इस दौरान मरीज के परिजनों सहित 40 पड़ोसियों और ग्रामीणों की जांच की गई। राहत की बात यह रही कि गांव में कोई अन्य व्यक्ति बुखार या संदिग्ध लक्षणों से पीड़ित नहीं मिला। जिले के टीबी अस्पताल में बने विशेष स्वाइन फ्लू वार्ड में फिलहाल कोई मरीज भर्ती नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जिले भर में निगरानी बढ़ा दी गई है। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बुखार के मरीजों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में नजर
रविवार को जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले आयोजित हुए। 224 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। हालांकि, किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू के गंभीर लक्षण नहीं दिखे।
विज्ञापन
40 दिनों में मिले तीन मामले
जिले में पिछले 40 दिनों के भीतर स्वाइन फ्लू के तीन मरीज मिल चुके हैं। एक अगस्त को मुरसान निवासी छह माह की बच्ची में पहला मामला सामने आया था। उसका इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में कराया गया था। 23 अगस्त को सिकंदराराऊ निवासी यामीन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। 11 सितंबर को सादाबाद के कुरसंडा निवासी प्रीति में तीसरा मामला सामने आया। डॉ. वेदप्रकाश, सीएमओ ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के लक्षण पर नजर रखी जा रही है।