फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video of demand for 500 for not wearing a helmet goes viral.

Hathras News: हेलमेट न पहनने पर 500 रुपये मांगने का वीडियो वायरल

Mon, 14 Sep 2026 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Video of demand for 500 for not wearing a helmet goes viral.
शहर के चामड़ गेट इलाके में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हेलमेट न पहनने पर बाइक सवार से 500 रुपये मांगने की बातचीत का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वाहन चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहन सिंह के बीच 500 रुपये को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। चामड़ गेट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर एक बाइक चालक को रोक लिया गया। वायरल वीडियो में वाहन चालक और पुलिसकर्मी के बीच 500 रुपये देने को लेकर बातचीत होती सुनाई दे रही है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी बातचीत को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में सीओ ट्रैफिक दुष्यंत सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed