{"_id":"64f77e1238dd400ed0071866","slug":"two-dengue-victims-including-child-total-patients-become-41-hathras-news-c-56-1-sali1016-4338-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बालक सहित दो डेंगू पीड़ित, कुल मरीज हुए 41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बालक सहित दो डेंगू पीड़ित, कुल मरीज हुए 41
Wed, 06 Sep 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
में डेंगू पीड़ित मिलने के बाद फॉगिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : samvad
जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में एक बालक सहित दो लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 41 हो गया है।
सितंबर का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है, जिले में डेंगू वैसे ही बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित रावत नगर कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बालक व कस्बा सासनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति डेंगू पीडि़त मिला है।
स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मलेरिया विभाग की टीम ने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया और फॉगिंग भी कराई। टीम ने सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई करते हुए कूलर की टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमला व पुराने कबाड़ के बर्तन में जमा पानी को खाली कराया। लोगों को अपने घर व आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
टीम में संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. पवन कुमार, एएमओ श्रीकांत, एमआई सुनील कुमार शर्मा, आईएफडब्ल्यू अनंत कुमार, एसएफडब्ल्यू रामकुमार आदि उपस्थित रहे।