{"_id":"63bc663fdd4ae11bc475b00c","slug":"two-controversial-videos-of-bjp-district-president-went-viral-hathras-news-ali308729924","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाजपा जिलाध्यक्ष के दो विवादास्पद वीडियो वायरल, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाजपा जिलाध्यक्ष के दो विवादास्पद वीडियो वायरल, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
सार
दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो हाथरस भाजपा जिलाध्यक्ष के बताए जा रहे हैं। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य
विस्तार
सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के दो विवादास्पद वीडियो वायरल हो रहे है। वीडियो में वह अपनी पार्टी के ही नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ बोल रहे हैं और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं गौरव आर्य का कहना है कि साजिशन ये कूटरचित वीडियो वायरल करने वालों से उन्हें जान-माल का खतरा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली सदर में तहरीर दी, जिसके आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह दोनों पुराने प्रतीत हो रहेे हैं। इन वीडियोे में वह आपसी बातचीत में अपनी ही पार्टी के नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन व धरने को सही बता रहे हैं। इसमें वह नगर पालिका में सफाई कर्मियों की आउटसोर्सिंग पर नियुक्त करने के लिए रुपये लेने का भी जिक्र कर रहे हैं हैं। इसमें कुछ आपत्तिजनक शब्द भी कहे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सभासदों ने तत्कालीन नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के खिलाफ धरना दिया था। इधर, इन दोनों वीडियो के वायरल होने की जानकारी होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली सदर में तहरीर दी, जिसके आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने कहा है कि वह भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर पूरी ईमानदारी से काम कर रहा हूं। इसकी वजह से कुछ लोग मुझसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता मानते हैं। यह लोग मुझे ब्लैकमेल कर अपने व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति करना चाहते हैं। इसमें नाकामयाब होने पर इन अज्ञात लोगों ने आठ जनवरी को सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो वायरल किए हैं। इसमें एक वीडियो 4 मिनट 57 सेकेंड का है। अन्य वीडियो एक मिनट 26 सेकेंड का है।
तहरीर में गौरव आर्य ने कहा है कि यह वीडियो कई माह पहले का प्रतीत होता है। गौरव आर्य ने कहा कि इन कूटरचित वीडियो को काट-छांट कर प्रसारित कर उन्हें मानसिक आघात पहुंचाया जा रहा है। यह उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि धूमिल करने का कुचक्र है। वीडियो प्रसारित करने वालों से उन्हें जान-माल का खतरा है। ऐसा भी प्रतीत होता है कि यह लोग उनसे धन ऐंठने की कोशिश करने में हैं। इन लोगों ने उनकी निजता का हनन कर वीडियो बनाकर विश्वासघात कर घोर पीड़ा पहुंचाई है। मैं इन लोगों से भयभीत हूं।
अमर उजाला इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
