फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two billion 90 crore dues on 27631 consumers RC issued

Hathras News: 27631 उपभोक्ताओं पर दो अरब 90 करोड़ बकाया, निकाली आरसी

Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
सार

हाथरस के 27631 उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजा गया। इसके बाद लोगों ने बकाया जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं पर दो अरब 90 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया है।

विज्ञापन
Two billion 90 crore dues on 27631 consumers RC issued
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में बिजली बकाया बिल वसूलने के लिए विभाग ने जिले भर के 27631 उपभोक्ताओं की आरसी निकाली है। आरसी निकालने से उपभोक्ताओं की जेब पर दस प्रतिशत अतिरिक्त कर का बोझ बढ़ गया है। विभाग का इन उपभोक्ताओं पर दो अरब 90 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले इन उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बकाया बसूली को लेकर बिजली विभाग समय-समय पर अभियान चलाते रहता है। इन दिनों कटे हुए कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है। जिले में बीते दिनों 153 उपभोक्ताओं ने बकाया जमा करने की बजाय कनेक्शनों को जोड़ लिया। इनके खिलाफ संबधित थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वहीं, जिले के 27631 उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजा गया। इसके बाद लोगों ने बकाया जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं पर दो अरब 90 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया है। आरसी निकलने के साथ तहसील का दस प्रतिशत बोझ और बढ़ गया है। मामले में एक्सईएन नरेंद्र कुमार का कहना है कि वर्ष 2022 में 27631 उपभोक्ताओं की आरसी निकाली गई है। इन उपभोक्ताओं पर काफी बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed