{"_id":"6aef16db62937894710f7e1b","slug":"two-bikes-collide-two-youths-injured-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत, हादसे में दो युवक घायल, अस्पताल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरसान सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत, हादसे में दो युवक घायल, अस्पताल भेजे
Sat, 07 Nov 2026 05:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:47 PM IST
सार
मोनू और सागर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
मुरसान क्षेत्र अंतर्गत सादाबाद मार्ग पर गांव बैरीसला के निकट शुक्रवार देर शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
घायल मोनू और सागर निवासी गांव कांडली थाना इगलास जिला अलीगढ़ ने बताया कि वे सादाबाद की ओर से मुरसान होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन