फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two bikes collide, four injured including mother-son, father-son

Hathras News: दो बाइकें भिड़ी, मां-बेटा, पिता-पुत्र सहित चार घायल

Sun, 22 Jun 2025 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, four injured including mother-son, father-son
अलीगढ़-आगरा हाईवे पर वेदई के निकट रविवार दोपहर दो बाइकों की भिंडत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग लहूलुहान हो गए। एक बाइक पर सवार मां-बेटा और दूसरी पर सवार पिता-पुत्र को चोट आई है। सूचना पर एबुलेंस और पुलिस पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक बाइक पर बेटा विनय कुमार और पिता विनोद कुमार निवासी विनायक गार्डन थाना मलपुरा ग्वालियर और दूसरी बाइक पर कस्तूरी देवी और उनका बेटा हाकिम सिंह निवासी वाससोना खंदौली आगरा सवार थे। वेदई के निकट दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। दोनों बाइकों पर सवार लोग बाइक सहित सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सभी घायलों का उपचार सादाबाद सीएचसी पर किया गया।
विज्ञापन

मुरसान रोड पर टकराई बाइकें, तीन घायल
सादाबाद। मुरसान रोड पर गांव शेरपुर के निकट रविवार दोपहर दो बाइकों की भिंडत हो गई। इस घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस के मुताबिक गांव शेरपुर निवासी प्रिंस व मयंक तथा गांव नगला हरकेश सादाबाद निवासी अरबाज दो बाइकों पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। दोनों बाइकें आपस में भिड़ने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed