{"_id":"6ac40d2f6ed3dd4e040d46c2","slug":"sog-keeps-a-watch-on-those-storing-explosive-chemicals-hathras-news-c-56-1-hts1004-155247-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विस्फोटक रसायन का भंडारण करने वालों पर एसओजी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विस्फोटक रसायन का भंडारण करने वालों पर एसओजी की नजर
Tue, 06 Oct 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : ARchive
दिवाली के त्योहार को देखते हुए आतिशबाजी व पटाखों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक रसायनों का अवैध कारोबार सिर उठाने लगा है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा बीते दिनों पकड़ी गई 2.5 टन पोटेशियम नाइट्रेट की बड़ी खेप के तार हाथरस से जुड़ने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसओजी अलर्ट मोड पर आ गई है।
जिले में विस्फोटक रसायनों का अवैध भंडारण और सप्लाई करने वालों पर खुफिया नजर रखी जा रही है। एटा जिले के जलेसर व आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पोटेशियम नाइट्रेट तैयार किया जाता है, जिसके बाद इसे हाथरस के व्यापारी देश के कोने-कोने में भेजते हैं। सासनी में भी कुछ फैक्टरी इस कारोबार में लिप्त हैं।
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही पटाखों और आतिशबाजी के अवैध निर्माण के लिए पोटेशियम नाइट्रेट जैसे घातक रसायन की मांग काफी बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर अवैध कारोबारी बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर इसका भंडारण करने में जुट गए हैं। वर्ष 2021 में सासनी में कलमी शोरा बनाने वाली फैक्टरी को प्रशासन ने सील किया था।
विज्ञापन
फरीदाबाद में खेप पकड़े जाने के बाद खलबली
हरियाणा की फरीदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा ढाई टन (2.5 टन) विस्फोटक रसायन जब्त किए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि हाथरस पोटेशियम नाइट्रेट का एक बड़ा सप्लाई हब बना हुआ है। इस खुलासे के बाद से ही जिले के अवैध रसायन कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
एसओजी और पुलिस की पैनी नजर
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। संदिग्ध गोदामों, ट्रांसपोर्ट कंपनियों और संदिग्ध कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध विस्फोटक रसायन का भंडारण या अवैध आतिशबाजी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध भंडारण में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फरीदाबाद में पोटेशियम नाइट्रेट पकड़े जाने की जानकारी मिली है, इसलिए एसओजी को लगाया गया है। जिले में अवैध भंडारण पर नजर रखी जा रही है। रिहायशी इलाके में या गैर कानूनी तरीके से इसका भंडारण पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी