फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two arrest in molestation charge

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने दो दबोचे

Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
two arrest in molestation charge
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में युवती को अकेली देख गांव के दो युवकों ने उसे दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और घर के बाहर खींच लाए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिजन खेत पर चले गए और वह घर पर अकेली ही थी। आरोप है कि गांव के दो युवक बबलू व सुम्मोद उसके घर आए और उसे अकेला देख छेड़छाड़ करने लगे। इस बात का युवती ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे और घर के अंदर से उसे बाहर खींच लाए। शोर होने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद आरोप भाग गए। इस मामले में तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 354 में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को आरोपियों को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, एसआई दयानंद सिंह, देवेंद्र कुमार, शिवपूजन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed