{"_id":"5be87715bdec2269ba10d071","slug":"two-and-a-half-hours-torture-torture-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए ढाई घंटे तड़पा घायल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए ढाई घंटे तड़पा घायल, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस जंक्शन के अलीगढ़ रोड स्टेशन पर ट्रेन से गिरा युवक करीब ढाई घंटे जिंदगी और मौत से लड़ता रहा। समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची और पुलिस ने भी मानवता नहीं दिखाई। अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जिनहेरा निवासी दर्शन सिंह (30 वर्ष) पुत्र तारा सिंह मिर्जापुर में एक पानी के प्लांट पर काम करता था। शनिवार की रात को करीब नौ बजे कासगंज अपनी बहन के यहां से ट्रेन में हाथरस जंक्शन के लिए सवार हुआ। यहां से उसे मिर्जापुर के लिए ट्रेन पकड़नी थी। हाथरस जंक्शन के हाथरस रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त उसका पैर फिसल गया और फिर ट्रेन चलने लगी, जिसकी चपेट में आने से दर्शन सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
बताया जा रहा है कि यहां पर लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया और पुलिस को भी इस बात की सूचना दी। पुलिस करीब पौने 12 बजे मौके पर पहुंची, लेकिन एंबुलेंस करीब सवा बजे यहां पहुंची। इसी बीच बुरी तरह से जख्मी युवक जिंदगी और मौत से लड़ रहा था। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने भी मानवता नहीं दिखाई। तभी तो पुलिस अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल लेकर नहीं पहुंची। करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दर्शन सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद सुबह करीब साढ़े चार बजे मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद वे शव अपने साथ ले गए।