{"_id":"657c4fadaaf52dcaa20704b6","slug":"two-accused-of-culpable-homicide-arrested-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में घायल की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में घायल की हुई थी मौत
Fri, 15 Dec 2023 06:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 15 Dec 2023 06:38 PM IST
सार
थाना हाथरस गेट के बुधु नगला हेमराज निवासी ऊदल सिंह का अपने ही भाई से जमीनी विवाद चल रहा था। 11 दिसंबर को उसके भाई ने अपने बच्चों के साथ मिलकर उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर घायल ऊदल सिंह का अलीगढ़ मेडिकल कालेज में 14 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बुधू नगला हेमराज में मारपीट में घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा तरमीम कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट के बुधु नगला हेमराज निवासी 45 वर्षीय ऊदल सिंह पुत्र देवलाल का अपने ही भाई से जमीनी विवाद चल रहा था। 11 दिसंबर को उसके भाई ने अपने बच्चों के साथ मिलकर उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में सात लोग घायल हुए थे। मारपीट में ऊदल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। 14 दिसंबर को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा तरमीम कर लिया है। पुलिस ने रवि व रामकिशन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बुधू नगला हेमराज थाना हाथरस गेट को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मामले में गैर इरादतन हत्या में मुकदमा तरमीम कर लिया गया है। इस मामले में दो आरोपियों केा गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन