{"_id":"69dd1761840095dec60e124e","slug":"two-accused-arrested-in-police-encounter-in-property-dealer-murder-case-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार इनामी दो आरोपी दबोचे, दोनों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार इनामी दो आरोपी दबोचे, दोनों के पैर में लगी गोली
Mon, 13 Apr 2026 09:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:48 PM IST
सार
इस हत्याकांड में पुलिस अब तक शुभम उर्फ माइटी, रुद्र पाठक, वंश दीक्षित, आकाश, ललित, कार्तिक गुप्ता, छोटू उर्फ निशांत व वंश सोनी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दबोचे दो हत्यारोपी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर नहरोई के लिए जाने वाले रास्ते पर 13 अप्रैल देर रात वेदप्रकाश हत्याकांड में फरार 25-25 हजार रुपये के इनामी दो अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों के पैरों में गोली लगी। इस हत्याकांड में पुलिस अब तक 10 हत्यारोपियों को जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी कमल व गौरव अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद से पांच टीमें हत्या में शामिल अभियुक्तों की तलाश में जुटी हैं। सोमवार की रात एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर नहरोई के लिए जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को दो युवक आते दिखाई दिए। घेराबंदी की कोशिश पर आरोपियों पुलिस ने फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां दोनों युवकों को लग गई। पुलिस ने शौर्य भारद्वाज निवासी गणपति नगर, मथुरा रोड व कृष्णा जाटव निवासी उदयभान मुरसान को गिरफ्तार किया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान दोनों के नाम प्रकाश में आए थे। घटना के बाद से ये फरार थे और इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शहर कोतवाल सतेंद्र राघव के साथ एसओजी व सहपऊ पुलिस कार्रवाई में शामिल रही।
विज्ञापन
अब तक इनकी हो चुकी गिरफ्तारी
इस हत्याकांड में पुलिस अब तक शुभम उर्फ माइटी, रुद्र पाठक, वंश दीक्षित, आकाश, ललित, कार्तिक गुप्ता, छोटू उर्फ निशांत व वंश सोनी को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार की कार्रवाई को मिलाकर अब तक 10 हत्यारोपी जेल जा चुके हैं। गिरोह में शामिल अभी कई अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कमल व गौरव के साथ इनकी भी तलाश की जा रही है।