{"_id":"656c4d645f97a3a59f0120c4","slug":"truck-full-of-sand-collides-with-divider-and-overturns-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बालू से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, ड्राइवर और हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बालू से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, ड्राइवर और हेल्पर घायल
Sun, 03 Dec 2023 03:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 03:12 PM IST
सार
हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के गांव बिसाना पर उरई से बालू भरा ट्रक अचानक सामने आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी को बचाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए।
विज्ञापन
पलटा हुआ ट्रक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के गांव बिसाना पर 3 दिसंबर की सुबह एक बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर सहित दो लोग चोटिल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के गांव बिसाना पर सुबह जनपद उरई से आ रहा बालू से भरा ट्रक अचानक सामने आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी को बचाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसमें फिरोजाबाद जनपद की सिरसागंज तहसील के गांव उखरेण निवासी ट्रक ड्राइवर देव कुमार और हेल्पर प्रताप सिंह घायल हो गए। ट्रक से बालू खाली कराकर ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया।
विज्ञापन