फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck Crushes Bike of Friends Returning from Visiting the Taj Mahal; One Dead

Hathras News: ताजमहल देखकर लौट रहे दोस्तों की बाइक को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Sat, 30 May 2026 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 30 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Truck Crushes Bike of Friends Returning from Visiting the Taj Mahal; One Dead
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद फैज़ान के परिजन। संवाद - फोटो : Samvad
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजमहल देखकर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रह युवक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन







अलीगढ़ के जमालपुर का रहने वाला 21 वर्षीय फैजान पुत्र साबिर खां शुक्रवार की सुबह बाइक लेकर आगरा के लिए निकला था। साथ में मोहल्ले का ही समीर भी था। रास्ते में उसने कोतवाली हाथरस गेट के गांव टुकसान से अपनी बुआ के बेटे अनीस को भी साथ ले लिया। तीनों बाइक से आगरा ताजमहल देखने गए थे।
विज्ञापन




शाम को तीनों बाइक से लौट रहे थे। हतीसा पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक तेज रफ्तार में था। हादसे में फैजान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समीर के गंभीर चोट आई। पीछे बैठे होने के कारण अपनी के हल्की चोटें थीं। राहगीरों और वाहन चालकों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। अनीज के जरिये मृतक की शिनाख्त हुई और परिजनों को सूचित किया गया। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। शव देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed